हमने कहा
चोर हैं सब चोर हैं
कोई मुक तो कोई मुहजोर है
ऐसे ही लोगों का तो
यहां पर अब जोर है
गोदी मे मजदूर काम चोर
मस्टर रोल पे सरपंच नाम चोर
उपर से इन्जिनियर घुसखोर है
चोर हैं सब चोर हैं
कोई मुक तो कोई मुह जोर हैं
कहते गांव मे सीसी रोड आयेगा
कच्चा रोड पक्का हो जायेगा
विधायक भी तो कमीशन खोर है
चोर हैं सब चोर हैं
कोई मुक तो कोई मुहजोर हैं
कहीं से आवाज आई..
गांव मे बोर खुदवायेंगे
पीएचई से पानी टंकी बनवायेंगे
गली गली नल जरूर लगवायेंगे
सड़कों के किनारे नालियां बनायेंगे
घर घर शौचालय भी बनवायेंगे
घर की गंदगी नालियों मे बह जायेंगे
अब आप ही बताओ
हम नही तो और कौन खायेंगे
हां चोर हैं सब चोर है
कोई मुक तो हम मुह जोर हैं
देखा तो सरपंच का ही शोर है
सुखन प्रसाद " जोगी जी"
डोड़की (बिल्हा )
मो. 8717918364
No comments:
Post a Comment