क्या किसी ने देखा है खदर के बगल मे महल
जलता हुआ खड़ा है अविचल अटल
यही प्रमाण है उसका
के वो खदर के बगल मे बना है
मालिक के पैसों के दम पे तना है
वहीं खदर खून पसिने के बहने से बना है
कहते हैं
जो दिखता है वो बिकता है
तभी तो
न बोलने वालों के चने रह जाते हैं
और बोलने से अकरी बिक जाते हैं
ये सत्य है
वो मालिक क्या जाने मोल महल का
जो मूरत है मजदूरों के पहल का
तभी तो
महल बिक जाते हैं लाखों में
और खदर रूक जाते हैं वजूद की बातों में
जो दिखता है वो होता नहीं
और जो होता है वो दिखता नहीं
तुम्हें पता नहीं
चलो मैं बताता हू
महल बनाते वक्त मालिक पैसे देता है
और वो उसका हिसाब लेता है
पर
पर खदर बनाते वक्त वो व्यक्ति
अपना तन - मन देता है
धन कम लगे कोई बात नहीं
स्वर्ग है उसका खदर जज्बात वहीं
व्यक्ति चकाचौंध मे खो जाये वो महल
चैन की निंद जहां सो जाये वो खदर
ये सोंचो जरा
बदलाव की नई पहल है
देखो खदर के बगल में खड़ा महल है..
सुखन प्रसाद "जोगी जी"
मो. 8717918364
No comments:
Post a Comment